Share Market : शेयर बाजार में 21 जनवरी को भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे निवेशकों के बीच हाहाकार मच गया. सेंसेक्स 1,235 अंक की गिरावट के साथ 75,838 और निफ्टी 320 अंक की गिरावट के साथ 23,024 पर बंद हुआ.
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.32% की तेजी रही. वहीं कोरिया का कोस्पी 0.080% और चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.054% गिरकर बंद हुआ. इस गिरावट के पीछे विदेशी व्यापार में अमेरिकी नीतियों में अनिश्चितता मुख्य वजह रही.
बाजार में गिरावट के पीछे ये 3 कारण जिम्मेदार
- अमेरिका के नए प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की व्यापार नीतियों को लेकर अनिश्चितता.
- वित्त वर्ष 2024-25 में कई कंपनियों के कमजोर नतीजे.
- विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से लगातार पैसे निकालना.
